मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

फरार इनामी नक्सली साहेब राम मांझी के घर पहुंचे एसपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गिरिडीह। गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी नक्सली साहेब राम मांझी के घर पर पहुंचे। इस दौरान एसपी ने साहेब मांझी के घरवालों से मुलाकात की। उन्हें बताया कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य सार्वजनिक जीवन में आना ही सही रास्ता है। मुख्यधारा में लौटने से साहेब के साथ उनके पूरे परिवार का कल्याण होग।इस दौरान एसपी द्वारा साहेब राम मांझी के परिजनों को झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति की जानकारी दी। बताया कि इस नीति के तहत सरेंडर करने से क्या क्या लाभ मिलेगा। एसपी ने यह भी बताया कि जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि साहेब राम सरेंडर नहीं करेगा तो जंगल में ही मारा जाएगा।साहेब राम मांझी वर्तमान में भाकपा माओवादी जोनल कमिटी का मेंबर है। इसके सिर जिले के अलावा अन्य जिलों में भी कई मुकदमा दर्ज हैं। जब एसपी साहेब राम के घर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि 15 वर्ष की उम्र में ही साहेब घर से निकल गया था। अभी साहेब के तीन बच्चे हैं। दो लड़के मुंबई में काम करते हैं तो एक लड़का घर पर रहकर पढ़ाई करता है। पत्नी गृहस्थी के कार्य में रहती है।एसपी ने इस दौरान यह बताया कि नक्सल प्रभावित इलाके के विकास को लेकर गिरिडीह पुलिस पूरी तरह से सजग है और विकास कार्य को लेकर लगातार पत्राचार किया जाता है। करंदो की सड़क और पुल के निर्माण को लेकर पत्र लिखा गया है।एसपी ने इस दौरान यहां के स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि आम जनों की सेवा के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहती है। किसी को भी पुलिस की जरूरत पड़े तो वे बेझिझक होकर उनके कार्यालय पहुंच सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें