मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

इंस्पेक्टर इंचार्ज को हटाएं एसपी-फुरकान अंसारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने बुधवार को कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का आईना है। उसके कार्य में बाधा देने का अधिकार पुलिस क्या किसी को भी नहीं है। यदि पत्रकार के काम में कोई पुलिस बाधा उत्पन्न करता है तो वह कानून का उल्लंघन करता है। मधुपुर के पत्रकार सन्नी खान के साथ मधुपुर के जिस पुलिस पदाधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है और केस में फंसाने की धमकी दी है। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस कप्तान तत्काल मधुपुर से हटाए। अन्यथा जनता का आक्रोश बढ़ता जाएगा और पुलिस प्रशासन से लोगों का विश्वास कम होगा। इस तरह की घटना मधुपुर में लोकतंत्र के चौथे प्रहरी के साथ हो रही है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। पत्रकार तमाम जद्दोजहद को झेलते हुए आम जनता के साथ-साथ वंचित, शोषित, लाचार लोगों की समस्या दुख दर्द को उजागर करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें