मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने दी झारखंड में दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दक्षिणी-पश्चिमी मानसून ने दी झारखंड में दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

रांची। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून ने झारखंड में दस्तक दे दी है। मॉनसून के प्रभाव से राज्य केे सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।विभाग ने राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें दक्षिणी और मध्य जिले शामिल हैं। साथ ही उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की गई है।वहीं 18 जून को उत्तरी-पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही उत्तरी जिलों के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।वहीं, मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री,जमशेदपुर में 35.4, डालटेनगंज में 39, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें