मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग (मुनकटिया) भूस्खलन क्षेत्र के मलबे से आज सुबह एक और शव मिला है। इसी के साथ भूस्खलन की चपेट में आए मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोनप्रयाग के पास बाधित मार्ग पैदल आवागमन के लिए तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।सरकार हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है।अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के अनुसार,सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि सोनप्रयाग से लगभग एक किलोमीटर दूर गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि देररात तीन व्यक्ति घायलावस्था और एक अचेत अवस्था में मिला। चारों को चिकित्सकों नेमृत घोषित किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज तड़के रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। एक महिला अचेत अवस्था में मिली। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें