मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में कैंटर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत में कैंटर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

चंडीगढ़। सोनीपत में गोहाना-जींद मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित कैंटर चालक फरार हो गया। बुटाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।जींद के गांव बुढाखेड़ा के रहने वाले पंकज ने बताया कि उसकी मौसी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रहती है। वहां पर उसकी मौसी के लड़के का शादी समारोह था। शादी में पूरा परिवार एक साथ गाड़ी में जा रहा था। कार में उसकी माता कमलेश, बहनें नीतू, प्रियंका, पत्नी आरती तथा भांजा परमजीत सवार थे। आज तड़के करीब 3 बजे गांव गंगाना के पास भांजे को उल्टी आने पर कार को सड़क किनारे खड़ा किया गया। उसकी बहन प्रियंका उल्टी करवाने के बाद वापिस कार में बैठ गई थी, लेकिन नीतू बेटे को लेकर नीचे उतर गई और ड्राइवर की साइड पीछे बेटे को कुल्ला करवाकर दवाई देने लगी, तो पीछे आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी और भाग गया।पंकज ने बताया कि बहन और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर चालक को पकड़ा, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह हाथ छुडाकर भाग गया। परिजन दोनों को खानपुर कलां ले गए, जहां डॉक्टरों ने नीतू व उसके बेटे परमजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें