मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनीपत: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

सोनीपत। सोनीपत के पुरखास रोड पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गौतम के रूप में हुई है। उनके भतीजे कुनाल ने बताया कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। जब वह पुरखास रोड पर गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तो वहां भीड़ लगी हुई थी। मौके पर पहुंचकर उसने देखा कि उसके चाचा गौतम सड़क पर घायल पड़े थे और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

घायल गौतम को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर थाना सदर सोनीपत में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक व वाहन की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें