मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बुधवार को भी सोनिया की पेशी, आज ईडी ने 6 घंटे में पूछे 50 से अधिक सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय में हाजिरी देनी होगी। ईडी ने उन्हें मंगलवार को हुई 6 घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार को फिर आने को कहा है। इसके बाद वे अपने आवास लौट गईं। ईडी ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए अपने दफ्तर तलब किया था। इससे पहले वे 21 जुलाई को पहली बार ईडी के सामने प्रस्तुत हुई थीं।मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने दो बार में सोनिया गांधी से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की है। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ईडी की इस पूछताछ को गैरकानूनी बताते हुए दिनभर प्रदर्शन करते रहे। दिल्ली के विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं और पार्टी सांसदों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया, जिन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।मंगलवार की सुबह से कांग्रेस ने अपनी रणनीति में परिवर्तन करते हुए सोनिया गांधी की पूछताछ को अलग ही राजनीतिक रंग देना शुरू किया। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी सुबह अपनी मां सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर छोड़ने के बाद संसद भवन पहुंचे। वहां से वह पार्टी नेताओं के साथ राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के नाम पर मार्च लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़े। कारण यह बताया गया कि वे मंहगाई, अग्निवीर योजना पर बात रखना चाह रहे हैं पर संसद में उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा था। पर न तो राष्ट्रपति भवन से समय लिया गया न ही प्रशासन से इसकी इजाजत ली गई। लिहाजा जब कांग्रेस के नेताओं को विजय चौक पर रोका गया तो वे धरने पर बैठ गए। संसद की कार्यवाही के मद्देनजर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। विजय चौक से राहुल गांधी सहित सभी सांसदों और नेताओं को एक एक कर पुलिस ने उठाकर बस में भरा और न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप लेकर गई है। वहां भई कांग्रेस नेता नारेबाजी करते रहे।हिरासत के दौरान भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार उन्हें सत्याग्रह से रोक सकती है उन्हें गिरफ्तार करा सकती है लेकिन सत्य को दबा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता की बात उठाती रहेगी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस केस को लेकर ईडी लगातार गांधी परिवार को परेशान कर रही है उस केस को खुद ईडी ने वर्ष 2016 में बंद कर दिया था। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। संवैधानिक व्यवस्था को शक्ति देने वाले संगठनों को सरकार की कठपुतली बना दिया गया है।उल्लेखनीय है कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में धन शोधन (मनी लांड्रिंग) मामले में पूछताछ के लिए अब सोनिया गांधी को अपने दिल्ली दफ्तर बुला रही है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी ईडी ने इसी मामले में लगभग 50 घंटे की पूछताछ कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें