मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

जन्माष्टमी की धूम में गूंजे गीत, किशन महिपाल और मंजू नौटियाल की प्रस्तुति पर झूमे लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जन्माष्टमी की धूम में गूंजे गीत, किशन महिपाल और मंजू नौटियाल की प्रस्तुति पर झूमे लोग

नई टिहरी। जन्माष्टमी का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण, राधा की झांकियां निकाली गई। पुलिस लाइन चंबा में प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल और मंजू नौटियाल की जुगलबंदी पर दर्शक देर रात तक भजन और गीतों पर थिरकते दिखे।

शुक्रवार शाम को पुलिस चंबा में जन्माष्टमी पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की शिक्षा जीवन में उतारें। एसएसपी श्वेता और उनके पति एसपी अभिसूचना मुख्यालय मणिकांत मिश्रा सहित परिजनों ने परिसर में स्थापित लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना की।

श्रीकृष्ण के झूले को झुलाकर जन्मोत्सव की परंपरा निभाई। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने मन मोहा। किशन महिपाल ने भगवान श्री कृष्ण की गाथा, बदरी विशाल सहित घुघूती, रानीखेत राम ढोला और मंजू नौटियाल ने हे गंगू रमोला, सूरतू मामा, दिल्ली से मनाली सहित कई दिलकश प्रस्तुतियों से दर्शकों को नृत्य करने पर मजबूर किया।

इधर, नई टिहरी के नागराजा मंदिर एफ ब्लॉक में लोक गायक रवि गुसाईं, संगीता बिजल्वाण, ज्योति डोभाल, राजेंद्र जोशी ने भजन संध्या से जन्माष्टमी कार्यक्रम को यादगार बनाया। माता सुरकंडा, शिव भोले, सेम-नागराजा की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, प्रतापनगर के आबकी गांव में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक आयोजन में जमकर भीड़ उमड़ी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व सीए राजेश्वर पैन्यूली ने श्री कृष्ण के सिद्धांतों पर आगे चलने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें