मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

सोमवती अमावस्या स्नान पर्व: 450 रिक्रूट आरक्षियों को एसएसपी ने किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व: 450 रिक्रूट आरक्षियों को एसएसपी ने किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

हरिद्वार : आगामी वीकेंड एवं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में संभावित भारी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने 40वीं वाहिनी पीएसी तथा पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 450 रिक्रूट आरक्षियों को विशेष ब्रीफिंग दी।

ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हरिद्वार में लगाई गई यह पहली पर्व ड्यूटी रिक्रूट आरक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव है। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करें।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी हर संभव सहायता करना भी है। उन्होंने सभी जवानों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, गंगा घाटों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को भीड़ नियंत्रण की रणनीतियों, पर्व ड्यूटी के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें