मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : हांसी विधायक विनोद भ्याणा पर तानी पिस्तोल, फायर करने का प्रयास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार,। जिले के कस्बा हांसी में अपराध की बड़ी घटना सामने आई

है। यहां पर अज्ञात हमलावरों ने विधायक विनोद भ्याणा पर पिस्तोल तान दी और

फायर करने का प्रयास किया। अचानक भीड़ में से किसी ने पिस्तोल तान रहे युवक

के हाथ पर पत्थर मार दिया, जिससे पिस्तोल जमीन पर गिर गया और हमलावर भाग

निकले। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी

के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने शनिवार सुबह विधायक विनोद भ्याणा पर पिस्तोल

तान दी। विधायक उस समय वक्फ बोर्ड की जमीन पर ट्रक यूनियन व अन्य लोगों के

बीच चल रहे विवाद का जायजा लेने आए थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने

विधायक विनोद भ्याणा पर पिस्तोल तान दी और फायर करने का प्रयास किया। ट्रक

यूनियन पदाधिकारियों व सदस्यों ने अचानक इसका ध्यान कर लिया और किसी ने

पिस्तोल लिए युवक के हाथ पर पत्थर मार दिया, जिससे उसका पिस्तोल गिर गया और

बदमाशा भाग निकला।

विधायक व अन्य ने गोली चलाने का प्रयास करने

वाले हमलावरों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर

दीवार फांदकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। ज्ञात रहे कि तीन दिन पहले

ही प्रशासन ने वक्फ बोर्ड की 6 हजार गज जमीन पर तीन लोगों को कब्जा दिलाया

था जबकि ट्रक यूनियन के सदस्यों का कहना है कि इस जमीन पर ट्रक यूनियन का

100 साल से भी पहले का कब्जा है। फिलहाल विधायक विनोद भ्याणा पर पिस्तोल

तानने की ट्रक यूनियन के सदस्यों ने पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस मामले

की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें