मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: समाधान शिविरों में लोगों का बढ़ता विश्वास 104 समस्याओं का समाधान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सोनीपत, । आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला व उपमंडल

स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

बुधवार को निगमायुक्त विश्राम मीणा ने लघु सचिवालय में समाधान शिविर में

लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत समाधान

करें।

शिविर में 104 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर

ही समाधान किया गया। समाधान शिविर में फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, राजस्व

विभाग और बिजली विभाग की समस्याओं का निवारण हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त

अंकिता चौधरी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र संबंधी समस्याओं के समाधान के

लिए 21 जून तक विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

गांव

फरमाणा के सरपंच जगदीश ने बताया कि उनके गांव में पीने के पानी की समस्या

लंबे समय से थी। समाधान शिविर में शिकायत दर्ज करने के बाद समस्या का तुरंत

समाधान हुआ। गोहाना के एसडीएम विवेक आर्य ने अपने कार्यालय में समाधान

शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के साथ उनका निवारण

किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, पीने के पानी, सिंचाई

और परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करें।

इस

कार्यक्रम में डीसीपी नरेंद्र सिंह, नगराधीश पूजा कुमारी, एसडीएम अमित

कुमार, डीआरओ हरिओम अत्री व अधिकारी मौजूद थे। समाधान शिविरों में लोगों का

विश्वास बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रतिदिन अधिक लोग अपनी समस्याओं के

समाधान के लिए आगे आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें