मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ डीसी-एसपी ने ईवीएम सुरक्षा पर दिया बल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामगढ़ डीसी-एसपी ने ईवीएम सुरक्षा पर दिया बल

रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले 12 नवंबर को पोलिंग पार्टी ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएगी। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने सोमवार को संयुक्त रूप से चुनाव की सुरक्षा में लगे जवानों को ब्रीफ किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा में लगे जवानों को ईवीएम की सुरक्षा, पोलिंग पार्टी की सुरक्षा, मतदान केंद्रों की सुरक्षा और फिर पोलिंग पार्टी को वापस स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में भी बारीकी से बताया गया। किस तरह मतदान केंद्र के आसपास चौकन्ना रहना है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान उपद्रव ना कर सके। स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए सामान्य पर्यवेक्षक सौमेंदु कुमार दास, पुलिस पर्यवेक्षक देवव्रत दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार, होमगार्ड की जिला समादेष्टा लिलिमा सुरीन के द्वारा रामगढ़ कॉलेज में सेक्टर पुलिसपदाधिकारियों, जिला बल, गृहरक्षक तथा बाहर से आये सीएपीएफ कम्पनी के सभी पुलिसपदाधिकारी, कर्मियों को सुरक्षित रूप से ईवीएम मशीन को बुथ पर ले जाने, शांतिपूर्ण रूप से मतदान करवाने का निर्देश दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें