समाजसेवी आलोक उर्फ़ टुटू सिंह ने गांवों का दौरा कर जाना लोगों का हाल
हुसैनाबाद : पलामू जिले के हुसैनाबाद के प्रसद्धि समाजसेवी सह हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र के भावी जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू ने हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों का हाल जाना। उन्होंने दरुआ, विशुनपुर समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों का जायज़ा लिया एवं लोगों की सुधि ली। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं उन्हें रूबरू कराया। मौके पर प्रसद्धि समाजसेवी आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह ने कहा कि माता रानी की कृपा से बहुत ही जल्द आप सबों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कहा कि हम आगामी हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने आ रहे हैं। जिसमें आप सबों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। बस आप लोग हमें अपना आशीर्वाद देने का कार्य कीजिए , बाकी आप सबों की समस्याओं का निराकरण करना हमारा कार्य होगा। हम पहले भी आप लोगों की सेवा करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हुसैनाबाद प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान उनके साथ उनके दर्जनों युवा समर्थक भी मौजूद थे।





