मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

श्री महंत गीतानंद गिरि बने षडदर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्री महंत गीतानंद गिरि बने षडदर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री

हरिद्वार। हरिपुर कला स्थित श्री ओम आश्रम में आज षडदर्शन साधु समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री महंत गीतानंद गिरि महाराज को षडदर्शन साधु समाज का राष्ट्रीय महामंत्री घोषित किया गया। इसके साथ ही ब्रह्मऋषि महंत रविंद्र दास महाराज को राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन महामंत्री तथा संतोष आनंद पुरी को हरिद्वार षडदर्शन साधु समाज का कोतवाल नियुक्त किया गया।इस अवसर पर षडदर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत गोपाल गिरि महाराज ने सभी नवमनोनीत संतों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत समाज की जिम्मेदारी है कि वह सनातन धर्म और संत परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संत समाज से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।वहीं षडदर्शन साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महंत चेतनानंद गिरि महाराज ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि सन्यास परंपरा सनातन धर्म की रक्षा का प्रमुख आधार है। उन्होंने संत समाज से संगठित होकर समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ काम करने और धर्म के मूल्यों को मजबूत करने की अपील की।बैठक के दौरान उपस्थित संतों और महंतों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।इस मौके पर थानापति रवि गिरि , महंत परमेश्वर दास, महंत दिनेश गिरि, थानापति किशन गिरि, थानापति सत्यनारायण गिरि सहित अनेक संत-महंत मौजूद रहे। कार्यक्रम में संत समाज की एकजुटता और सनातन परंपरा को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें