मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीण लाइब्रेरी व आधुनिक बस स्टॉपेज का प्रस्ताव पारित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्रामीण लाइब्रेरी व आधुनिक बस स्टॉपेज का प्रस्ताव पारित

हरिद्वार। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, ग्रामीण सशक्तिकरण और पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि के रूप में सुशील त्यागी ने सहभागिता की और विभिन्न प्रस्तावों पर अपने विचार रखे।बैठक के दौरान ग्रामीण विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडर्न लाइब्रेरी की स्थापना, ग्रामीण इलाकों में आधुनिक बस स्टॉपेज का निर्माण तथा जल संचय को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण अंचल के सभी तालाबों के संरक्षण का प्रस्ताव प्रमुख रूप से रखा गया।बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। माना जा रहा है कि इन निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और जल संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। इस अवसर पर सुशील त्यागी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाना ही उनका संकल्प है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें