मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में अब तक 62 तीर्थयात्रियों की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 30 ने तोड़ा दम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू होने के 19 दिन में 62

तीर्थयात्रियों ने दम तोड़ दिया है। इसमें सबसे ज्यादा 30 तीर्थयात्रियों

की मौत केदारनाथ में हुई है। अधिकतर तीर्थयात्रियों की मौत हार्टअटैक और

पल्मोनरी एडिमा (फेफड़ों के वायु कोशिकाओं में तरल पदार्थ की मात्रा अधिक

होने) के कारण हुई है।

चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री

यमुनोत्री उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित है, जहां पर ठंड के साथ

ऑक्सीजन की कमी से सांस से संबंधित दिक्कतें आती हैं। 10 मई से शुरू हुई

चारधाम यात्रा में 19 दिनों में हृदय गति रुकने, पल्मोनरी एडिमा,

हाईपोथर्मिया (शरीर का तापमान कम होने पर हृदय गति रुक जाती है) और सिर पर

गंभीर चोट से अब तक 62 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।

अधिकतर हृदय गति रुकने से हुई हैं मौत, श्रद्धालुओं की नियमित की जा रही स्क्रीनिंग-

राज्य

आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जारी रिपाेर्ट के अनुसार अब

12,27,545 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आ चुके हैं। इसमें से 62

तीर्थयात्रियों की मौत विभिन्न कारणों से हो चुकी है। ज्यादातर की मौत हृदय

गति रुकने से हुई है। चारधाम यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी

सचिव और स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश ने बताया कि यात्रा मार्ग पर

श्रद्धालुओं की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य जांच में जिन

श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं है उन्हें डॉक्टर यात्रा न करने की सलाह

दे रहे हैं। इसके बाद भी कोई यात्रा पर जा रहा है तो उनसे लिखित में फार्म

भरवाने की कार्रवाई की जा रही है।

तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य विभाग की सलाह-

स्वास्थ्य

विभाग ने यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में

स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसमें केदारनाथ और

यमुनोत्री धाम में पैदल चढ़ते समय प्रत्येक एक से दो घंटे के बाद पांच से 10

मिनट तक विश्राम करें। यात्रा के लिए गर्म कपड़े, बारिश से बचाव के लिए

रेनकोट, छाता, स्वास्थ्य जांच के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर साथ रखें।

हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह से ग्रसित यात्री जरूरी दवा और

डॉक्टर का नंबर पास रखें। यात्रा के दौरान सीने में दर्द, सांस की तकलीफ,

चक्कर अथवा उल्टी आने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल रिलीफ

में प्राथमिक उपचार लें।

धाम : मृतकों की संख्या-

केदारनाथ : 30

बदरीनाथ : 16

यमुनोत्री : 13

गंगोत्री : 03

कुल- 62

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें