मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

एसकेएमयू प्रशासन ने लाइब्रेरी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका,। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल

प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एकेडमिक ब्लॉक पहुंचकर शिक्षकों के साथ गुरुवार

को अनौपचारिक बैठक की। बैठक कर कुलपति डॉ सिंह ने शिक्षकों से

विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बातचीत की।

मालूम

हो कि विश्वविद्यालय के कई विभागों में पीजी सेमेस्टर-4 एवं 2 के

छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन एवं शोध प्रबंध का कार्य चल रहा है।

कुलपति ने उपस्थित विभागाध्यक्षों से इसकी जानकारी ली। बातचीत के दौरान

कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि पुस्तक क्रय के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने

प्रत्येक विभाग को 50 हजार रुपये आवंटित किए जाएंगे।

उन्होंने

विभागाध्यक्षों को सलाह दी कि छात्र-छात्राओं की जरूरत को ध्यान में रखते

हुए विभागीय स्तर पर ही पुस्तकें क्रय करें। उन्होंने यह भी कहा कि एकेडमिक

भवन में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरा एवं अग्निशमन यंत्र लगाया जायेगा। इस

दिशा में विश्वविद्यालय स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक

विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में हुई, जिसमें

विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें