हटिया स्टेशन से 16 लाख रुपए के गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
रांची : राजधानी रांची के हटिया स्टेशन से 16 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है। आरपीएफ फ्लाइंग टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से 16 लाख रुपये का गांजा के साथ छह गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर ट्रॉली बैग के साथ कुछ संदिग्ध देखे गए हैं, जो लगातार किसी दूसरे रास्ते से स्टेशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट हटिया, आरपीएफ फ्लाइंग टीम और जीआरपी हटिया टीम के अधिकारियों ने मिलकर प्लेटफॉर्म नंबर 3 की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। तभी आरपीएफ टीम ने देखा कि प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर चार बड़े ट्रॉली बैग के साथ छह लोग संदिग्ध अवस्था में एक्सीलेटर के पास बैठे हुए हैं। इसके बाद सभी 6 लोगों को हिरासत में लिया गया और जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उनके पास से भारी मात्रा में गांजा के पैकेट बरामद हुए। गिरफ्तार तस्करों में एक बिहार के दुलारचंद्रम वही झारखंड के रामगढ़ के बबलू कुमार यादव, विनीत कुमार और निखिल कुमार साथ दिल्ली के इकबाल खान शामिल हैं। सभी ने कबूल किया है कि गांजा का यह खेफओडिशा से कानपुर ले जाना था। आरपीएफ इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने बताया कि सभी तस्कर ओडिशा के राउरकेला से गांजा की खेप लेकर ट्रेन से रांची पहुंचे थे, रांची के बाद उन्हें कानपुर से दिल्ली ट्रेन से जाना था। गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 32 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 16 लाख रुपये है।





