मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: दो महिलाओं सहित छह नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: दो महिलाओं सहित छह नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से लाखों रुपये की हेरोइन सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके कब्जे से करीब 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम सिरसा के थैहड़ मोहल्ला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाकिल सवार युवक आता दखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान सिरसा निवासी प्रिंस के रूप में हुई है।वहीं, पुलिस ने कंगनपुर रोड क्षेत्र से स्कूटी सवार संदीप सिंह, उसकी पत्नी राजदीप कौर व पंजाब के अबोहर निवासी सुनमदीप को दस ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने गांव माखोसरानी निवासी अशोक को हेरोइन सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने ऐलनाबाद क्षेत्र से अवतार सिंह को आधा किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बाईपास ममेरां रोड ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति पैदल आता हुए दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से चूरापोस्त बरामद हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें