मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित छह गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित छह गिरफ्तार

खूंटी। जिले के चर्चित संदीप टोप्पो हत्याकांड का खुलासा करते हुए गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी , उसका प्रेमी प्रदीप कुजूर, पवन लकड़ा, रोनित कुजूर, सुमन सागर कुजूर और प्रिया कुमारी शामिल है।सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को कर्रा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।एसडीपीओ ने बताया कि 18 फरवरी को अज्ञात अपराधियो ने कर्रा-लोधमा रोड पर मलगो के पास एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ के नेेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को संदीप टोप्पो की पत्नी खुशबू कुमारी और अन्य पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल फोन, जूता, इनोवा और कार, 25,500 नकद रुपये सहित अन्य सामान बरामद किये हैं।एसडीपीओ ने बताया कि प्रेम प्रसंग में संदीप टोप्पो की हत्या उसकी पत्नी खुशबू कुमारी ने ही अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। बताया गया कि हत्या के बाद खुशबू कुमारी और उसका प्रेमी बाहर भागने की फिराक में थे। जानकारी के अनुसार खुशबू कुमारी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बिशुनपुर में योगा की शिक्षिका है, जबकि उसका प्रेमी भी उसी विद्यालय में कार्यरत है। संदीप टोप्पो मूल रूप से रातू थाना क्षेत्र के सुडिल गांव का रहने वाला था। उसकी पत्नी खुशबू कुमारी की नौकरी के दौरान ही प्रदीप कुजूर से प्यार हो गया और दोनों ने मिलकर संदीप टोप्पो को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।योजना के अनुसार खुशबू अपने पति को लेकर 18 फरवरी को बसिया से रातू के लिए निकली। संघ्या लगभग सात से आठ बजे के बीच कर्रा थाना कें मलगो के पास खुशबू के प्रेमी और उसके दोस्तों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जैसे ही संदीप टोप्पो गाड़ी से बाहर निकला, अपराधियों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कर्रा थाना की पुलिस के गश्ती दल ने सड़क किनारे से शव बरामद किया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुशबू ने बताया था कि अपराधियों ने उसे दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया था। मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ओरमांझी से बरामद किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें