मुहर्रम जुलूस में हुई पत्थरबाजी में मामले में तीन युवक हिरासत में
गिरिडीह
, । मुहर्रम के जुलूस के बाद बुधवार देर रात
गिरिडीह के नगर थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन युवकों को पूछताछ के
लिए हिरासत में लिया। नगर थाना पुलिस ने जिन तीन युवकों को हिरासत में
लिया।
इसके बाद भाजपा और हिंदू संगठनों का आक्रोश भी भड़क उठा।
गुरुवार काे भाजपा के साथ हिंदू परिषद के नेता नगर थाना के साथ मुफ्फसिल
थाना और एसपी दीपक कुमार शर्मा से मिले और तीनों युवकों को हिरासत में लेने
के मामले को एकतरफा कारवाई बताया।
इनका कहना है कि जब मुहर्रम के
अखाड़े में आग का लुक धुना जा रहा था, तो पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कोई
कारवाई क्यों नहीं की। कही न कही इस पत्थरबाजी की घटना का कारण भाजपा
नेताओं के साथ हिंदू संगठन के नेताओं ने आग का लुक धुना बताया और कहा कि
शांति समिति की बैठक में एसपी ने कड़े निर्देश दिए थे कि आग का लुक धुनने
वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद भी शहर के कई स्थानों में लुक
धुना गया और इसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी खामोश रहे।
भाजपा
नेताओ के साथ हिंदू संगठन के नेताओं ने एसपी दीपक कुमार शर्मा से मिलकर
मांग की कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ कारवाई किया जाना
चाहिए। बगैर तथ्य के बेकसूरों को हिरासत में लेना उचित नही। मौके पर एसपी
ने भरोसा भी दिलाया है। वहीं अब अलग अलग टीम में बंटे अधिकारी घटनास्थल की
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।





