मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, छात्राओं ने बांधी राखी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, छात्राओं ने बांधी राखी

नई टिहरी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में जौनपुर ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज दौंक की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के हाथों में राखी बांध कर रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, भारतीय सेना सहित राष्ट्रीय कैडेट कोर के अधिकारियों व जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु, सुरक्षित जीवन की कामना की।

शनिवार को जीआईसी दौंक के प्रधानाचार्य राम औतार ने बताया कि विद्यार्थियों ने देश की सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों से आत्मीय भेंट कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। स्कूल की छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया और राखी बांधी। वहीं सुरक्षा बलों के अधिकारियों एवं जवानों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी शिक्षा, अध्ययन तथा भविष्य के लक्ष्यों को लेकर संवाद करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने एवं राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कहा कि उन्हें भी सरहदों में सीमा की रक्षा करने की प्रेरणा मां, बहन और परिजनों से मिलती हैं। घर से जब कोई संदेश आता है, तो उन्हें भी पर्व और त्योहार की याद आती है। इस मौके पर आशीष सगोई, इंदु सैनी आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें