मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:34 · नई दिल्ली संस्करण

आपदाग्रस्त इलाके में फंसी एक महिला ने धोती फाड़कर मुख्यमंत्री को बांधी राखी, रेस्क्यू के लिए जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आपदाग्रस्त इलाके में फंसी एक महिला ने धोती फाड़कर मुख्यमंत्री को बांधी राखी, रेस्क्यू के लिए जताया आभार

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण के दौरान शुक्रवार काे एक महिला ने अपनी साड़ी का किनारा फाड़ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर राखी के रूप में बांध दिया। महिला ने अपने पूरे परिवार का रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

दरअसल, अहमदाबाद के ईशनपुर की रहने वाली धन गौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए आई थीं, लेकिन 5 अगस्त को धराली आपदा के बाद वह अपने परिवार के साथ वहां फंस गईं थी। रेस्क्यू टीमों ने कठिन परिस्थितियों में लगातार प्रयास कर धनगौरी और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे थे, तब महिला धन गौरी अपनी कृतज्ञता रोक नहीं सकीं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उन आंसुओं में डर नहीं, भरोसा था। महिला धनगाैरी ने अपनी साड़ी का किनारा फाड़ कर उसका एक टुकड़ा राखी के रूप में मुख्यमंत्री धामी की कलाई पर बांध दिया।

इस माैके पर धन गौरी बरौलिया ने कहा कि मेरे लिए मुख्यमंत्री धामी भगवान श्रीकृष्ण जैसे हैं, जिन्होंने न केवल मेरी, बल्कि यहां मौजूद सभी माताओं-बहनों की एक भाई की तरह रक्षा की है। वे तीन दिनों से हमारे बीच रहकर हमारी सुरक्षा और जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। यह केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं था, बल्कि उसमें एक बहन का विश्वास, अपनत्व और अपने रक्षक भाई के लिए अटूट स्नेह पिरोया हुआ था।

इस पर मुख्यमंत्री धामी ने भी उनका हाथ थामते हुए उसे आश्वस्त किया कि एक भाई के रूप में वे हर परिस्थिति में आपदा से प्रभावित बहनों के साथ खड़े रहेंगे और प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें