मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: भूपेंद्र हुड्डा ने रखा भाजपा के हाथों कांग्रेस को गिरवी: चौटाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: भूपेंद्र हुड्डा ने रखा भाजपा के हाथों कांग्रेस को गिरवी: चौटाला

सिरसा, । इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के नौ विधायकों ने राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर यह प्रमाणित कर दिया है कि कांग्रेस ही सही मायने में भाजपा की बी टीम के रूप में हरियाणा में कार्य कर रही है। अभय चौटाला शनिवार को सिरसा के ऐलनाबाद हलके मेंं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में भाजपा के हाथों कांग्रेस को गिरवी रखकर तीसरी बार सरकार बनाने में मदद की है। अभय ने कहा कि इनेलो ने अपने शासन में सही मायने में किसानों, गरीबों, व्यापारियों, महिला सुरक्षा आदि का प्रबंध कर सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा था। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने ही ऐलनाबाद में घग्घर से नहरें निकलवाकर उनके खेत खलिहानों को सिंचित करवाया। भाजपा शासन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद भी उपलब्ध नहीं हो रही है और किसानों को खाद की कालाबाजारी का शिकार होना पड़ रहा है जो शर्मनाक है।

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, पवन बेनीवाल, विनोद बेनीवाल, होशियार सिंह खोड, जसविंद्र सिंह बिंदु, महेंद्र बाना, गुरतेज सिंह, भगवान कोटली, सूरजभान बोमरा, विनोद रोज, जसवीर शीलू आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें