मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : महिला के खाते से साइबर ठगों ने लाखों निकाले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : महिला के खाते से साइबर ठगों ने लाखों निकाले

फतेहाबाद। शहर की ठाकर बस्ती निवासी एक महिला के बैंक अकाउंट से साइबर ठगों ने एक लाख 87 हजार 800 रुपए निकाल लिए। महिला को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने इस बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। महिला का आरोप है कि बिना कोई ओटीपी आए उसके खाते से यह राशि निकाली गई है। शुक्रवार को साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ठाकर बस्ती निवासी शीतल पत्नी भरत कुमार ने बताया है कि उसने अपनी माता सुशीला पत्नी गजानंद गर्ग का पंजाब नेशनल बैंक, शाखा धर्मशाला रोड फतेहाबाद में ज्वाइंट खाता खुलवाया हुआ है। उसकी माता की मृत्यु के बाद वह इस बैंक खाते से स्वयं लेन-देन करती है।

महिला ने कहा कि 29 दिसंबर 2025 को जब उसने बैंक खाते को चेक किया तो उसे पता चला कि खाते से 25 दिसंबर 2025 को पांच बार में कुल 10 हजार 800 रुपए, 26 दिसंबर को चार बार में कुल 93 हजार, 28 दिसंबर को 6 बार में कुल 84 हजार रुपए निकाले हुए हैं। शीतल ने बताया कि उसने किसी से भी कोई ओटीपी शेयर नहीं किया। किसी ने धोखाधड़ी करते हुए अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल एक लाख 87 हजार 800 रुपए हड़प लिए हैं। इस पर महिला ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें