तेल के टैंकर से निकली एक के बाद एक पच्चीस गाएं
मेदिनीनगर। छतरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को तेल ले जाने वाली टैंकर में छिपा कर ले जा रहे पच्चीस दुधारू गाय व तीन बैल को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पकड़ा है। पकड़े गए वाहन से तस्करों के द्वारा इस तरह का पशु तस्करी का पहला मामला सामने आया है। वहींं पुलिस के द्वारा पकड़े गए टैंकर के नम्बर प्लेट पर बी आर 24 जी बी 9986 के ऊपर से फर्जी नम्बर प्लेट जिसपर एन एल 01के एस 4893 व एक अन्य नम्बर जेएच 05ए लिखा हुआ है। टैंकर में लिखे इन नम्बर के हिसाब से मामले से वाहन संदिग्ध बताया जा रहा है। जो अन्य वाहनों का बताया जा रहा है। तस्करों के द्वारा तेल ले जाने वाली टैंकर के पिछले हिस्से को काटकर दरवाजा बनाई गई जिससे पशुओं को ट्रक पर चढ़ाया जा सके व टैंकर की छत को काट कर जालीनुमा खिड़की बनाई गयी है। जिससे पशुओं को हवा मिल सके।टैंकर का पीछे का दरवाजा इस कदर बनाई गई थी कि किसी को यह पता नहीं चल सके कि उस टैंकर में तेल है या पशु।
जानकारी अनुसार छतरपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि टैंकर में कोई संदिग्ध वस्तु जा रही है। जिसके बाद थाना के गेट के सामने बेरिकेट लगा उक्त संदिग्ध टैंकर को रोकने की कोशिश की पर टैंकर चालक बेरिकेट को तोड़ते हुए भाग गया जिसपर छत्तरपुर पुलिस ने तत्काल उक्त टैंकर का पीछा किया। पुलिस को अपने पीछे आता देख टैंकर चालक व पशु तस्कर रुदवा गांव के पास टैंकर छोड़ फरार हो गया। थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद के रास्ते छतरपुर होते हुए बंगाल में पशु तस्करी के लिए जा रही है। जिसपर करवाई करते हुए पशु लदे ट्रक को जब्त कर थाना लाई गई।





