मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सिमडेगा में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिमडेगा। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज जुलूस निकाला. देश में महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. जुलूस कांग्रेस पार्टी कार्यालय से निकलकर शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए भट्ठी टोली के बाद नीचे बाजार गली होते हुए महावीर चौक पहुंची. जुलूस के दौरान कई जगहों पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया.नुक्कड़ सभा में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने कहा कि मोदी सरकार जब से आई है देश में महंगाई का बोलबाला है. अमीर और ज्यादा अमीर हो रहे हैं। गरीब महंगाई की मार झेल रहे हैं. विधायक ने यह भी कहा कि संवैधानिक अधिकार को भी केंद्र सरकार कुचलने का काम कर रही है. केंद्रीय संस्थाओं को अपने निजी स्वार्थ साधने के लिए मोदी सरकार इस्तेमाल कर रही है. पार्टी के अन्य नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.जुलूस में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप केसरी, विधायक, विधायक प्रतिनिधि शम्मी के अलावा काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभा को नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, जिला परिषद अध्यक्ष रोश प्रतिमा सोरेन, सिमडेगा जिला परिषद सदस्य शांति वाला केरकेट्टा के अलावा अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें