मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

महिला दारोगा हत्याकांड : तुपुदाना थानेदार कन्हैया सिंह निलंबित, मीरा सिंह को प्रभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची की महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तुपुदाना थानेदार कन्हैया सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर मीरा सिंह को तुपुदाना का नया थानेदार बनाया गया है। इस मामले को लेकर कन्हैया सिंह सवालों के घेरे में थे।उल्लेखनीय है कि तुपुदाना थाने में पदस्थापित 2018 बैच की दारोगा संध्या टोपनो पशु तस्करों ने पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी थी। बुधवार की देर रात करीब दो बजे तुपुदाना के तत्कालीन थानेदार कन्हैया सिंह को सूचना मिली थी कि सिमडेगा से गो तस्कर पिकअप वैन से गोवंश की तस्करी कर रहे हैं।तस्कर तीन जिलों की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए रांची पहुंचे लेकिन सूचना मिलने के बावजूद तुपुदाना थानेदार ने खुद दलबल के साथ बैरिकेडिंग नहीं की, बल्कि दारोगा संध्या टोपनो को चेकिंग अभियान में लगा दिया। संध्या टोपनो ने तस्करों को रोकने का प्रयास किया लेकिन गोवंश तस्करों ने कुचल कर उनकी हत्या कर दी। हालांकि, महिला दारोगा संध्या टोपनो के साथ एक हेड कॉन्स्टेबल और एक चालक था जो मौके से भाग गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें