मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

संगठन में फेरबदल स्वभाविक प्रक्रिया है : रामेश्वर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अपनी कमेटी में किये गये फेरबदल के पूछे गये सवाल के जवाब में कहा है कि संगठन में फेरबदल स्वभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन की मजबूती को लेकर काफी बेहतर काम किया और कार्यकाल पूर्ण होने के बाद नये लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। उरांव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के रूप में आरपीएन सिंह ने काफी बेहतर किया। इसलिए उन्हें फिर से जिम्मेवारी सौंपी गयी है। उन्होंने भी यह आग्रह किया था कि आरपीएन सिंह को प्रदेश प्रभारी बने रहने दिया जाए। उनके राजनीतिक अनुभव और कार्य से संगठन को आने वाले समय में भी काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार और गठन के मसले पर उरांव ने कहा कि जल्द ही संगठन विस्तार का काम पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण थोड़ी देर हुई, लेकिन अब वे खुद भी विभिन्न जिलों का भ्रमण कर संगठन को दुरुस्त करने में जुटे है। उन्होंने बताया कि आज भी वे बेरमो विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने वाले है। वे वहां प्रखंड स्तर के पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर चर्चा करेंगे। उरांव ने कहा कि बेरमो और दुमका विधानसभा चुनाव में गठबंधन उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार की हार नहीं होती, पार्टी व संगठन की हार-जीत होती है। कांग्रेस पार्टी लिटमस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार के कामकाज को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में रामेश्वर उरांव ने कहा कि देखने वालों की नजर अच्छी होनी चाहिए। 23 मार्च को विधानसभा स्थगित करना पड़ा और लगातार कोरोना संक्रमण महामारी के बावजूद सरकार पूरे समय में गरीबों को भोजन कराने का काम किया। मनरेगा के माध्यम से रोजगार देने का काम किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग किए गए एवं सुविधाएं मुकम्मल की गई। कृषि विभाग के द्वारा समय पर बीज और खाद मुहैया कराई गई। दूसरे मंत्रियों द्वारा लगातार योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहे हैं। एनजीटी को लेकर उन्होंने कहा कि वह अभी इसकी विस्तृत जानकारी हासिल नहीं किये है जो लोग बोल रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि किसी प्रकार से भी कानून का उल्लंघन हुआ है तो वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें