मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मिला मौका, शमी को आराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मिला मौका, शमी को आरामइंदौर, 1 मार्च । भारत ने यहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन की वापसी हुई है।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह काफी अच्छा ड्रेसिंग रूम है और टीम का मनोबल ऊंचा है। खिलाड़ियों को अपने कौशल पर भरोसा है। हमने यहां काफी क्रिकेट खेली है लेकिन यह सतह थोड़ा अलग है। थोड़ा सूखा दिखता है और आपको अपने कौशल को अनुकूलित करना होगा और हर समय इसमें रहना होगा। हम अभी तक डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और हमारा लक्ष्य यह मैच जीतकर क्वालीफाई करना है। हमने दो बदलाव किए हैं- केएल की जगह गिल आए हैं। वहीं, हमने शमी को आराम दिया और उमेश यादव को मौका मिला है।दोनों टीमें इस प्रकार हैं-ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें