मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

सीडीपीओ सदर सहित सात महिला पर्यवेक्षिकाओं को शो-कॉज, वेतन भी स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अनुश्रवण में लापरवाही पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को कार्रवाई की है। योजना के अनुश्रवण में लापरवाही एवं लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि प्राप्त नहीं करने पर रांची सदर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित सात महिला पर्यवेक्षिकाओं को शो-कॉज किया गया है। साथ ही संतोषप्रद स्पष्टीकरण पाये जाने तक सभी का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लाभुकों की संख्या अनुरूप आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित अंचल अधिकारी के पास जमा नहीं होने की सूचना पर सत्यापन कराया गया। वार्ड-36 अरगोड़ा एवं नगड़ी अंचल के सत्यापन के क्रम में सेविकाओं द्वारा इंट्री हुए आवेदन को अपने पास रखने, अर्हत्ताधारी लाभुकों का सर्वेक्षण नहीं करने तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा क्षेत्र भ्रमण नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।सदर सीडीपीओ सहित सात महिला पर्यवेक्षिका को शो-कॉज करते हुए सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है कि किन परिस्थितियों में योजना का अनुश्रवण नियमित रूप से नहीं किया गया, क्यों न इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में बरती गई शिथिलता एवं लापरवारी को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये।इन्हें किया गया शो-कॉज-बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर।-अंजना दास, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।-रंजना तिवारी, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।-संगीता कच्छप, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।-मनीषा ज्योति, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।-कुमारी सुनीता, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।-ज्योति बाला, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।-किरण कुमारी शर्मा, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें