मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

गोली मारकर युवक की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हज़ारीबाग। जिले के कटकमसांडी के कसियाडीह टोला के निक्की पांडेय(19) की हत्या गोली मारकर कर दी गई। उसका शव घर से महज 500 मीटर दूर पर पड़ा मिला था। घटना रविवार की रात की है। अब तक घटना के कारणों एवं हत्यारों की जानकारी नहीं मिली है। एसपी कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। उन्होंने इस घटना में नक्सली संगठन के जुड़े होने से इनकार किया है। उन्होंने संभावना जताई कि घटना का कारण आपसी विवाद हो सकता है। गौरतलब है कि निक्की पांडेय करीब 8 बजे रात्रि घर से निकला था। घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हुए और उसकी खोजबीन करने लगे। खोजबीन के क्रम में लोगों ने घर से महज 500 मीटर की दूरी पर उसका शव पड़ा पाया। उसके सर पर एक एवं छाती में दो गोली के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मृतक के शव का अन्त्य परीक्षण हेतु हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। साथ ही घटना की जांच भी शुरू कर दी। यह भी बताया गया है कि युवक अपने परिजनों के साथ खेती बाड़ी में लगा रहता था। उससे किसी का कोई विवाद भी नहीं था। ऐसे में इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें