मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

पौड़ी में आदमखोर बाघ से छुटकारा के लिए शूटर तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पौड़ी में आदमखोर बाघ से छुटकारा के लिए शूटर तैनात

देहरादून। पौड़ी जिले के विकासखण्ड पोखड़ा में बाघ के आतंक को समाप्त करने के लिए वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाने के साथ ही बाघ को मारने के लिए शूटर भी तैनात किये हैं।दरअसल, कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे। मंत्री महाराज ने आदमखोर बाघ को मारने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिए हैं। इसी बीच सोमवार सुबह विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम जिवई में भालू के हमले में लक्ष्मी देवी पत्नी जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गयी है।चौबट्टाखाल विधायक महाराज के विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को बाघ के हमले में विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन हमले में ग्राम घन्डियाल की प्रभा देवी के घायल हो गई थी। इसके बाद मंत्री महाराज ने लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी और डीएफओ को निर्देश दिए थे।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि विकासखण्ड पोखड़ा में आदमखोर बाघ को मारने के लिए आवश्यक अनुमति मिलने के बाद सोमवार से क्षेत्र में पिंजरे लगवाने के साथ-साथ शूटरों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आदमखोर बाघ मरा जाएगा और लोगों को उसके भय से छुटकारा मिल पाएगा। मंत्री ने आज सुबह विकासखंड बीरोंखाल के ग्राम जिवई में लक्ष्मी नामक महिला के घायल होने पर चिंता जताई। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसलिए विभाग तत्काल जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। महाराज ने बाघ के हमले में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें