मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय स्तर पर चमके, अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

हरिद्वार। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद के कक्षा 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ ने वॉविनाम मार्शल आर्ट्स की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और हरिद्वार पुलिस का नाम…

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन42 बार पढ़ा गया
राष्ट्रीय स्तर पर चमके, अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

हरिद्वार। पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद के कक्षा 10वीं के छात्र कुलश्रेष्ठ ने वॉविनाम मार्शल आर्ट्स की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और हरिद्वार पुलिस का नाम रोशन किया है।

जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुलश्रेष्ठ का आगामी नवंबर माह में कंबोडिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के बाद 11 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, रोशनाबाद पहुंचकर छात्र कुलश्रेष्ठ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

एसएसपी ने कुलश्रेष्ठ को आश्वासन दिया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में उसे हरसंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे विद्यालय और पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

छात्र कुलश्रेष्ठ इससे पूर्व भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से विद्यालय में भी उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर सीओ लाइन बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रधानाचार्य ममता तोमर, खेल प्रशिक्षक धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने छात्र कुलश्रेष्ठ को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें