मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

ऋषिकेश : सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े बाबा भोले के भक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ऋषिकेश,। नगर में सुबह से हो रही बारिश के बवजूद सावन के पहले

सोमवार को सुबह से विश्वविख्यात नीलकंठ सहित तीर्थ नगरी ऋषिकेश के पौराणिक

शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लंबी

कतार में खड़े शिवभक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

पौराणिक

नीलकंठ धाम में रविवार से ही भोले बाबा के भक्त उमड़ने शुरू हो गए थे।

नीलकंठ मंदिर समिति के मुताबिक दोपहर एक बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु

पवित्र शिवलिंग पर जल अर्पण कर चुके हैं।

चार धाम यात्रा के

प्रवेश द्वार तीर्थनगरी ऋषिकेश में स्थित पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर,

सोमेश्वर महादेव मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर,

इंद्रेश्वर महादेव मंदिर, ओणेश्वर महादेव मंदिर आदि में सोमवार तड़के से ही

जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हुई जो दोपहर तक भी काम

नहीं हुई।

सोमेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी ने बताया

कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती

हैं। रुद्राभिषेक का खास महत्व है।

हरिद्वार बाईपास मार्ग, बैराज

नीलकंठ मार्ग, हरिद्वार रोड में कांवड़ियों की खासी भीड़ नजर आई। ऋषिकेश

में गंगा स्नान के बाद कांवड़िए नीलकंठ धाम का रुख करते नजर आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें