मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:46 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में शिल्पी मोदक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में शिल्पी मोदक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नीमडीह न्यू कॉलोनी संतोषी मंदिर निवासी शिल्पी मोदक पर हुए जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी अजय कुमार उर्फ बालचंद को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में 9 अप्रैल 2026 को शिल्पी के पिता अनिल चंद्र मोदक के बयान पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 8 अप्रैल की रात शिल्पी मोदक बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर आनंद मार्ग स्कूल के पीछे वाली गली से घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शिल्पी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उसके पिता को दी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। शरीर के कई हिस्सों में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अजय कुमार उर्फ बालचंद बिहार के बलिया थाना क्षेत्र के पुरपीकडी डीरवां ओरासरा सेलेमपुर का रहने वाला है और चाईबासा में मुन्ना पटेल के अपार्टमेंट में मुंशी का काम करता था। वह अनिल मोदक के घर से टिफिन लेता था। इसी दौरान उसकी पहचान शिल्पी मोदक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी बचत की रकम शिल्पी को जमा करने के लिए देता था। बाद में शिल्पी की शादी कहीं और तय होने और पैसे लौटाने से इनकार करने पर उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद वह चाईबासा से जमशेदपुर होते हुए बिहार भाग गया था। पुलिस ने 21 मई को बक्सर से उसे गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि लगातार छापेमारी के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें