मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

जींद। नरवाना खंड के गढ़ी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने व दुष्कर्म का प्रयास करने पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़ी थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ग्यारह अगस्त को वह सुबह 9 बजे के करीब घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद जब वह वापस घर की तरफ जाने लगी, तो गांव का ही संदीप शराब के नशे में धुत्त हुआ गली में खड़ा था। जब वह गुजर रही थी तो संदीप ने उसे पकड़ लिया और गलत काम करने की नीयत से उसे जबरदस्ती घर के अंदर ले जाने की कोशिश करने लगा। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया और संदीप की चंगुल से खुद को छुड़ाया और घर की तरफ भागी।

आरोपित संदीप ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी। गढ़ी थाना पुलिस ने संदीप के खिलाफ बीएनए की धारा 115(2), 62, 64 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता का कहना है कि पहले भी संदीप उसे बुरी नजर से देखता रहता था। दुकान से सामान ले जाते समय गली में कोई नहीं था, इसलिए उसने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें