मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यों की समीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यों की समीक्षा

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केडब्ल्यूएफ जर्मन बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यो की समीक्षा बैठक की।प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा क्षतिग्रस्त लाइनों को भी दुरुस्त करने के साथ खोदे गए सड़क मार्गों को मानकों के अनुसार तय समय के भीतर बनाने की निर्देश दिए।बैठक के दौरान अधिकारियों ने अग्रवाल को बताया कि ऋषिकेश तथा हरिद्वार में करीब 900 करोड़ रुपये के लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कलां ग्राम सभा क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी को भी सीवर लाइन बिछाने की सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।अग्रवाल ने कहा कि नई सीवर लाइन बिछाने के साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को भी दुरस्त किया जाए, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अगले 30 वर्षों की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सीवर लाइन बिछाई जा रही है, जिसका कार्य दाे वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों को भी शीघ्र बनाया जाए, जिससे जनता को आवागमन में सुविधा रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें