मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

सुखबीर बादल पर हमले के बाद शाह का हरसिमरत कौर से संपर्क, जांच का भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुखबीर बादल पर हमले के बाद शाह का हरसिमरत कौर से संपर्क, जांच का भरोसा

चंडीगढ़। महाराष्ट्र के एक गुरुद्वारा परिसर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी पत्नी और शिअद की लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात की। बादल की सेहत का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने उनका धन्यवाद किया है।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि अमित शाह ने उनसे फोन पर सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गृह मंत्री की व्यक्तिगत चिंता और मुश्किल समय में दिए गए भरोसे के लिए आभार जताया। हरसिमरत ने बताया कि अमित शाह ने उन्हें इस घटना की निष्पक्ष और प्रभावी जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुघर के अंदर हुआ यह हमला बेहद पीड़ादायक है और सिख धर्म के मूल सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर तलवार से हमला किया गया था। घटना के बाद आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया गया था। हमले में सुखबीर बादल घायल हुए थे।

अमित शाह और हरसिमरत कौर बादल के बीच यह बातचीत राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सितंबर, 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक राजनीतिक दूरी बनी रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें