मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

नागरिक अधिकार मंच ने कन्या प्राथमिक विद्यालय में लगाए छायादार पौधे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। पर्यावरण सरंक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नागरिक

अधिकार मंच द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जारी

रखते हुए राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में मंच के सदस्यों द्वारा

शुक्रवार को स्कूल के स्टाफ के साथ मिलकर सिल्वर ऑक, नीम, गुलमोहर के अलावा

अन्य छायादार पौधे स्कूल की बाउंड्री के चारों तरफ लगाए गए।

इस

पौधों के लगने से कुछ ही समय में पूरा विद्यालय परिसर हरा-भरा नजर आएगा। इस

बारे जानकारी देते हुए नागरिक अधिकार मंच के संयोजक राजीव सेतिया ने बताया

कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पेड़

पौधों का होना बेहद जरूरी है। पेड़ पौधे ही हमारे जीवन का आधार है। नगर

पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी को रोकने के लिए

स्वच्छ वातावरण का होना बेहद जरूरी है और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर हम

पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं। यदि आज हम पेड़-पौधे लगाते हैं तो आने

वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

इस प्रकल्प में मंच के

सदस्य एवं नगर पार्षद मोहनलाल नारंग, दुष्यंत शर्मा, देवीलाल एडवोकेट,

अर्जुन भाटिया, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, सौरभ टुटेजा,

यूनाइटेड इंश्योरेंस रिटायर्ड कर्मचारी भगवान सिंह भ्याना, एलआईसी

डेवलपमेंट अधिकारी जसबीर सिंह भ्याना, बनारसी दास मोंगा के अलावा स्कूल के

हेड टीचर इन्द्र मोहन, स्टाफ सदस्य प्रवीण कुमारी, दीपा रानी, किरण रानी,

मोनिका रानी, अंजू रानी, मनीषा रानी, मोहन राम व कप्तान सिंह मौजूद रहे। इन

सभी लोगों ने संयुक्त रूप से श्रमदान करते हुए इन पौधों की देखरेख की

जिम्मेदारी ली ताकि यह पौधे विकसित होकर छायादार वृक्ष बन सके। मुहिम में

शामिल स्कूल के बच्चों को वृक्षों का हमारे जीवन में महत्व के बारे में भी

बताया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें