मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत का कार्य किया प्रारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। निवृत पार्षद एवं भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी के प्रस्ताव

पर उत्तराखण्ड जल संस्थान (गंगा प्रदूषण नियत्रंण इकाई) ने स्वतः मुनि

उदासीन आश्रम वाली गली व अखण्ड गीता मन्दिर के समीप सीवर लाइन सफाई व

क्षतिग्रस्त सीवर पाइप व चैम्बरों की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

सफाई

व मरम्मत के कार्य का निरीक्षण करते हुए भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा

कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी व तीर्थ यात्रियों के भारी दबाब के चलते क्षेत्र

की सीवर लाइन अनेक स्थानों पर चोक होकर ओवर फ्लो हो रही थी तथा

क्षतिग्रस्त सीवर पाइप व चैम्बरों के चलते स्थानीय निवासियों को भारी

परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर बड़ी

संख्या में आश्रम, धर्मशाला व होटल स्थित हैं। सीवर लाइन ओवर फ्लो होने के

कारण सड़कों पर बह रहे गंदे पानी से संक्रामक रोग के प्रसार का खतरा उत्पन्न

हो रहा था।

अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि उनके प्रस्ताव पर

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई व मरम्मत का

कार्य प्रारंभ किया है। उससे निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों को सीवर जाम व

ओवर फ्लो की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने इस कार्य के लिये उत्तराखण्ड

जल संस्थान (गंगा प्रदूषण नियत्रंण इकाई) का आभार व्यक्त किया।

इस

मौके पर गंगा प्रदूषण नियत्रंण इकाई से राजकुमार यादव, नरेन्द्र गुप्ता,

जसवीर, आदित्य राणा, गुरुदेव राणा, नीलमणि पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता

सुखेन्द्र तोमर, दिनेश शर्मा, भाजपा वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, गोपी सैनी,

राघव ठाकुर, रुपेश शर्मा, विक्की प्रजापति, सोनू पण्डित, हरीश साहनी,

नाथीराम प्रजापति, उमेश पाण्डेय, रवि पाण्डेय, प्रकाशवीर, जसवीर सिंह,

आदित्य यादव समेत अनेक क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें