मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार के बरसाती नाले में मिली महिला की कटी हुई टांग, क्षेत्र में सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार के बरसाती नाले में मिली महिला की कटी हुई टांग, क्षेत्र में सनसनी

हिसार : जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बरसाती नाले में महिला की कटी टांग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाले के आसपास खड़े लोगों ने बुधवार देर सायं अचानक महिला की टांग देखी तो वे डर गए और शोर मचा दिया। इसी दौरान किसी ने कटी हुईटांग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कटी हुई टांग को कब्जे में लेकर आसपास महिला के अन्य अंगों को भी देखा लेकिन कुछ नहीं मिला।आजाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। संभवत यह भी हो सकता है कि यहां नजदीक मेडिकल वेस्ट प्लांट से बारिश के दौरान यह टांग बहकर यहां आ गई हो। आजाद नगर थाना पुलिस ने बॉडी के अलग-अलग हिस्सों को ढूंढने का प्रयास किया मगर पूरी बॉडी नहीं मिली। पुलिस टांग में फंसे सलवार के कपड़े के आधार पर महिला की पहचान करने में जुट गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल में भी टांग को लेकर जांच की जाएगी।आसपास के लोगों के अनुसार आर्यनगर गांव में वेस्ट मेडिकल प्लांट बनाया गया है।ग्रामीण लगातार इसके विरोध में है, क्योंकि यहां से अकसर बदबू उठती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि डंपिंग स्टेशन में पड़ा मेडिकल कचरा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इस डंपिंग स्टेशन को आबादी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। वे लगातार इसे हटाने की मांग कर रहे हैंलेकिन प्रशासन उनकी मांग को अनसुना करता था रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें