इंटक के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
मेदिनीनगर : इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली कांस्टीट्यूशनल क्लब में हुई। जिसकी अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड सरकार के पूर्व श्रममंत्री केएन त्रिपाठी ने की। बैठक के दौरान इंटक कार्यसमिति ने शत प्रतिशत एफडीआई का विरोध, किसान हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग, लॉकडाउन के दौरान भारत सरकार एवं अधीनस्थ एजेंसी द्वारा दुर्व्यवहार एवं कार्यमुक्त किए गए श्रमिकों कर्मियों के फिर से नियुक्ति, सेल, रेल , भेल कोल आदि विभिन्न राज्यों में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत सार्वजनिक , निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ शिक्षा चिकित्सा तथा बैंक में कार्यरत कर्मियों, मजदूरों को खनन औद्योगिक कंपनी अधिनियम अधिनियम तहत समय-समय पर भारत सरकार , राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप मानेदेय व ससमय पदोन्नति देने,सभी क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मियों , श्रमिकों को सरकार के मानदंड के अनुरूप सुविधा मुहैया कराने तथा उनके साथ किए जाने वाले मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न से मुक्त कराने पर परिचर्चा की। कार समिति में मजदूरी हित में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के समक्ष संसद स्थानों में अनुबंध कर्मियों ठेकेदारी और अनुमान अस्थाई कर्मियों को स्थाई करने और उनकी कम से कम 25 हजार न्यूनतम किए जाने , मजदूरों के पलायन रोकने व नीति आयोग में कामगारों , किसानों को प्रतिनिधित्व प्रदान करने , समान कार्य समान वेतन व्यवस्था लागू करने सहित कई मांग शामिल है। विभागीय मंत्री ने अभिलंब विचार करने का आश्वासन दिया है।
Attachments area





