मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करने के लिए विशेष समिति का गठन करें: उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

खूंटी। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य रूप से खूंटी जिला अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओंए दुर्घटना संभावित क्षेत्रो में एम्बुलेंस स्वास्थ्य सुविधा आदि की समीक्षा की गई। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी केके श्रीवास्तव द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के तहत जिले में किये गए कार्यों की जानकारी दी गयी। मौके पर बताया गया कि मुख्य रूप से चार ब्लैकस्पोट चिह्नित हैं। इनमें सड़क सुरक्षा के कार्य जारी हैं। आई मैनेजरए जिला सड़क सुरक्षा समितिए निशांत रौशन कुमार ने बताया कि समिति द्वारा वृहद रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें जागरूकता वाहनए सिग्नेचर कैम्पेनए वाहन चेकिंग अभियानए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता व पोस्टर पम्पलेट सहित अन्य माध्यमों से आमजनों को जागरुक करने के प्रयास किये गए हैं। बैठक के दौरान विभिन्न सड़कों में स्पीड ब्रेकरए रम्बल स्ट्रिप, साइनेज, कॉन्वेक्स मिरर, ब्लिंकर तथा अन्य उपकरण लगाए जाने के सम्बंध में समीक्षा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि प्रति 15 किमी पर बोर्ड लगाते हुए हेल्पलाइन नम्बर सहित एम्बुलेंस नम्बर प्रदर्शित किए जाए, ताकि आमजनों को अपेक्षित सहयोग मिल सके। साथ ही सभी ठोकरों में रिफ्लेक्टर आदि की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि जिला में उपयोग हो रहे एंबुलेंस में जीपीएस एवं अन्य आधुनिक उपकरण को लगाते हुए सभी एंबुलेंस सही हालत में रखें, जिससे दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को ससमय सहायता पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान चलाया जाना चाहिए। हेलमेट के प्रति आमजनों का जागरूक दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है। उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एक विशेष समिति का गठन किया जाए। समिति द्वारा जिले के ब्लैकस्पॉट को चिह्नित किया जाएगा। इसमें दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षाए ट्रैफिक मूवमेंट व रोड चौड़ीकरण आदि पर विस्तृत समीक्षा की जानी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें