मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनी: मुख्यमंत्री ने 298 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

सिवनी: मुख्यमंत्री ने 298 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

सिवनी 22 फरवरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को लखनादौन में लघु वनोपज सहकारी समितियों के तेंदुपत्ता संग्रहकों के प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की 298.49 करोड़ रुपये लागत की 48 परियोजनाओं के विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने 108.97 करोड़ रुपये लागत की बंडोल-कोहका मार्ग, 19.27 करोड़ रूपये लागत की घोघरीमाल- खमरिया मार्ग, 5.53 करोड़ रुपये लागत की ईश्वरपुर, पचपेढ़ी मार्ग 9.12 किमी., 3.4 करोड़ रुपये लागत के बालपुर- धनौरा मार्ग एवं 12.63 करोड़ रुपये लागत की शासकीय आईटीआई धनौरा के भवन, 60 - 60 सीटर बालक-बालिका छात्रावास तथा 07 नग आवास गृहों का निर्माण कार्य, 34.27 करोड़ रुपये लागत की पुनर्घनत्वीकरण योजना अंतर्गत सिवनी में नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन एवं बैनगंगा स्पोर्टस काम्प्लेक्स का विस्तारीकरण कार्य एवं 8 करोड़ 21 लाख रुपये लागत के धुंधीटोला जलाशय का भूमिपूजन किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने 9.99 करोड़ रुपये लागत की 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरघाट का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन/निर्माण, 1.51 करोड़ रुपये लागत की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्हनवाड़ा, 1.32 करोड़ रूपये लागत की उप स्वास्थ्य केंद्र आष्टा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन/निर्माण, 1 करोड़ रुपये लागत की शासकीय हाई स्कूल बंजारी, 1 करोड़ रुपये लागत की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढुटेरा, 0.85 करोड़ रुपये लागत की उप तहसील कार्यालय भवन चमारीखुर्द, 1.13 करोड़ रुपये लागत की थाना भवन डूंडा सिवनी, 2.71 करोड़ रुपये लागत की विश्व बैंक योजना अंतर्गत नवीन विज्ञान भवन का कार्य (छपारा) समेत अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

लाड़ली बहना पथ के नाम से जाना जायेगा लखनादौन का अहिंसा चौक से बस स्टेंड मार्ग

मुख्यमंत्री ने लखनादौन प्रवास के दौरान महिला संगठनों महिलाओं से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना माताओं, बहनों के हित के लिये प्रारंभ करने मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। मुख्यमंत्री चौहान ने भी अपनी बहनों का अभिवादन सहर्ष स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने लखनादौन मुख्यालय के लगभग एक किलोमीटर के अहिंसा चौक से बसस्टेंड मार्ग को लाड़ली बहना पथ के रूप में नामकरण करने की घोषणा की।

मुख्मंत्री बहुउद्देश्यीय हर्रई-बिजना माइक्रो सिंचाई परियोजना को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने लखनादौन में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से केवलारी विधानसभा क्षेत्र के बहुउद्देशीय हर्रई-बिजना माइक्रो सिंचाई परियोजना को भी मंच से स्वीकृति प्रदान की। विधायक राकेश पाल के प्रयासों से लगभग 28 करो़ड़ रूपये लागत की इस स्वीकृत परियोजना से 2600 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभव हो सकेगी तथा योजना के माध्यम से प्रारंभिक रूप से खापा, चंडी, अंजनिया, गोरखपुर, बिहिरिया, प्रतापगढ़ एवं हर्रई सहित कुल 8 ग्रामों को परियोजना का लाभ मिलेगा। आगामी समय में अन्य ग्रामों को भी जोड़ा जा सकेगा। इस बहुउद्देश्यीय योजना की स्वीकृति मिल जाने से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों में उत्साह है। जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं विधायक राकेश पाल का आभार मान रहे हैं।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें