शिक्षा विभाग के शौचालय से शव मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी
देवघर। देवघर के पुराना मीना बाजार के शिक्षा विभाग के शौचालय से रणधीर कुमार का शव बरामद किया गया । जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई रणधीर कुमार 2 दिनों से लापता था और आज उसका शव बरामद किया गया है।
मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है । फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
परिजनों का कहना है कि रणधीर कुमार दो दिनों से लापता था। लेकिन इसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज नहीं कराई गई थी , और अपने संबंधियों के घर इसकी छानबीन की जा रही थी ।
वहीं नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने कहा है कि यह शव दो दिन पुराना है और शायद इसकी हत्या कर इसे यहां फेंक दिया गया है आज शव से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों को यहां सब होने की आशंका लगी जिसके बाद इस शव को बरामद किया गया है। फिलहाल परिजनों का आरोप है कि इसकी हत्या की गई है। नगर थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।





