मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

कोट खालसा में युवक की हत्या से सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोट खालसा में युवक की हत्या से सनसनी

अमृतसर,। अमृतसर में देर रात कोट खालसा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने नितिन उर्फ नीली पर गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल और अन्य सबूत कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। मृतक नितिन के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि करीब आठ-नौ साल पहले भी वह एक गंभीर वारदात में शामिल रहा था और उसे जेल भी जाना पड़ा था। इस साल भी वह एक अन्य मामले में जेल गया था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मृतक को कितनी गोलियां लगी थीं।

अधिकारियों का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्या कांड का खुलासा कर आरोपियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें