मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा

हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को लक्सर विधानसभा क्षेत्र से बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने शनिवार काे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजते हुए व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है, हालांकि राजनीतिक हलकों में इसे लंबे समय से चली आ रही नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रमोद खारी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार में गुर्जर समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका आरोप है कि समाज से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और सरकारी अधिकारी जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बजाय उनकी अनदेखी करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं को सम्मान और उनकी बातों को महत्व नहीं दिया जाएगा, तो पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। उनके अनुसार, समाज और क्षेत्र की समस्याओं को लगातार उठाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

लक्सर विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर समाज के बीच मजबूत जनाधार रखने वाले प्रमोद खारी लंबे समय से भाजपा के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें