सांसद पीएन सिंह से मिलकर पूराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को ग्रामीण जिला भाजपा समिति में समायोजित करने की मांग की
धनबाद। गोविंदपुर के भाजपाइयों ने मंगलवार को धनबाद सांसद पीएन सिंह से मिलकर पूराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को ग्रामीण जिला भाजपा समिति में समायोजित करने की मांग की है। इस संबंध में नेताओं ने सांसद पीएन सिंह को एक पत्र भी दिया है। नेताओं ने पत्र में कहा है कि वे धनबाद जिला के सर्वमान्य ओर निर्विवाद नेता हैं। पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोकर रखने की क्षमता उनमें हैं। पिछले तीस वर्षों में वे एक अभिभावक की भूमिका में है। पार्टी में परम्परा रहा है कि पार्टी के जनप्रतिनिधि संगठन के अधीनस्थ होते है । ग्रामीण जिला नया संगठन हैं। कुछ लोग इसपर हावी होना चाहते हैं, कर्मठ ओर पूराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर जेबी पद दिलाने के लिए एड़ी चोटी एक किए हुए हैं। इससे कार्यकत्ताओं का भाईचारा टूटेगा तथा संगठन भी अपेक्षाकृत कमजोर होगा । नेताओं ने उनसे व्यतिगत मतांतर को दरकिनार कर पूराने और समर्पित कार्यकर्तओं को स्थान दिलाने की मांग की है । प्रतिनिधि मंडल में गोविंदपुर पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष रतिरंजन गिरि, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किसन महराज, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमृत दास एवं एससी मोर्चा के मण्ड़ल अध्यक्ष संजीत तुरी आदि शामिल थे।





