मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के लिए निवेश और सहयोग की तलाश, सीएम मान का नीदरलैंड दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब के लिए निवेश और सहयोग की तलाश, सीएम मान का नीदरलैंड दौरा

चंडीगढ़। नीदरलैंड के दौरे पर गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की।

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया कि आज नीदरलैंड्स में ओलंपियन और डच हॉकी के दिग्गज फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मिलकर बहुत खुशी हुई। खेल जगत में उनके योगदान और असाधारण कौशल की ख्याति पूरे विश्व में है।

मान ने लिखा कि उनकी शानदार यात्रा और अनुभव हमारे युवा खिलाड़ियों को बहुत प्रेरित करेंगे। हमने फ्लोरिस जान बोवेलैंडर को पंजाब आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

वे हमारे खिलाड़ियों से मिलेंगे और आगामी एशिया हॉकी चैंपियनशिप से पहले उनका उत्साह बढ़ाएंगे। पंजाब सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और हॉकी के स्वर्णिम युग को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री भगवाल मान ने 20 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि नीदरलैंड्स के इंडिया हाउस में भारत के राजदूत श्री कुमार तुहिन से मुलाकात हुई। हमने कृषि, बागवानी, उद्योग, शिक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में पंजाब के साथ संभावित साझेदारियों (टाई-अप्स) को तलाशने और उन्हें मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की।

हमने आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से पंजाब के समग्र विकास के लिए नए रास्ते भी तलाशे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 20 अप्रैल को नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का दौरा किया था। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा था कि नीदरलैंड्स में वर्ल्ड हॉर्टी सेंटर का आज का दौरा बेहद सफल और उपयोगी रहा। हमने बागवानी की उन्नत तकनीकों, ग्रीनहाउस खेती और कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने के तरीकों का गहराई से अध्ययन किया।

दुनिया के अग्रणी देशों की तरह हम भी पंजाब की कृषि को अगले स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी स्थापित करेंगे।

उन्होंने लिखा था कि हमारा लक्ष्य इस वैश्विक तकनीक को पंजाब तक लाना है, ताकि हम अपने मेहनती किसानों का एक अधिक समृद्ध और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें